फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हुई बारिश

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 11:24 AM IST

जिले में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट ले ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। भूना के गांव दहमान में ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें