टोहाना। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बरसात के चलते जहां गर्मी से राहत मिली है, वही निचले स्थलों पर जलभराव हो गया है। शहर के मुख्य रास्ते हिसार रोड, भुना रोड, रतिया रोड, दमकोरा रोड, सब्जी मंडी, अनाज मंडी सदर थाना के बाहर सहित अनेक जगहों पर जलभराव हो गया है। इस जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लोग शहर में जाने और शहर से आने के लिए नया बाजार का प्रयोग कर रहे है लेकिन वहां अतिक्रमण अधिक होने के चलते परेशानी बढ़ चुकी है।