फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में होटल और ढाबों पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग पकड़ा

खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग की टीम ने शहर के कई होटलों और ढाबों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कमर्शियल उपयोग पर शिकंजा कसा। इस कार्रवाई के दौरान 15 से अधिक घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए, जिससे होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। कई प्रतिष्ठानों ने अचानक अपने होटल और ढाबे बंद कर दिए। डीएफएससी विनीत जैन के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में जवाहर चौक, डीएसपी रोड और हिसार रोड के विभिन्न होटलों और ढाबों पर छापेमारी की गई। हरिओम स्वीट से 11 घरेलू सिलेंडर, जबकि मुल्तानी ढाबा, जवाहर चौक से चार सिलेंडर बरामद किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र अहलावत ने बताया कि यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए की गई है। विभाग की टीम अन्य होटलों और ढाबों पर भी जांच अभियान जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें