फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जिला पुस्तकालय की जगह को लेकर संघर्ष समिति लघुसचिवालय पहुंची, आधे घंटे तक नहीं मिले अफसर

शाहिल शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 05:25 PM IST

जिला पुस्तकालय को अपना भवन दिलाने और बोरियों में बंद पुस्तकों को आज़ाद कर अस्थाई रूप से पंचायत भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर पुस्तकालय संघर्ष समिति बुधवार को डीसी फतेहाबाद से मिलने पहुंची। समिति के सदस्यों ने बताया कि पुस्तकालय जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जिला प्रशासन के किसी अधिकारी के पास उन्हें समय देने की फुर्सत नहीं थी। करीब 30 मिनट इंतज़ार के बावजूद जब ज्ञापन नहीं लिया गया तो संघर्ष समिति ने डीसी कार्यालय के बाहर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुस्तकालय का निर्माण हो जैसे नारे लगाए। बाद में एसडीसी ने मिलने के लिए बुलाया। संघर्ष समिति ने संयोजक मोहन लाल नारंग के नेतृत्व में एडीसी अनुराग ढालिया को ज्ञापन सौंपा गया। एडीसी ने समिति को आश्वासन दिया कि वह मांगों की फिजिबिलिटी की जांच करवाएंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद संयोजक मोहन लाल नारंग ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला प्रशासन शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों से जिला पुस्तकालय को अपना भवन नहीं मिल पाया, जिसके लिए जिला प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि उक्त मुद्दे को लेकर जल्द ध्यानाकर्षण सांकेतिक धरना का आयोजन किया जाएगा संघर्ष की आगामी रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज, भगवान दास कंबोज, सुशील बिश्नोई, राजीव सेतिया, विनोद अरोड़ा, दुष्यंत शर्मा, राजकुमार बीसला, योगेश, नवीन सिन्हा, संजय, राज डाबला, मुकेश नारंग, अनिल सुथार, रोहित, सुनीता, मनीशा, डिप्पी,आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें