फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पटवारियों का धरना खत्म, काम पर लौटेंगे

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर के तले चल रहा सांकेतिक धरना बुधवार को खत्म हो गया। मांगों को लेकर पटवारी पिछले सप्ताह शुक्रवार से धरने पर थे। धरने पर बैठे पटवारियों के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को भी लघुसचिवालय के बाहर एसोसिएशन ने धरना दिया और मांगे उठाई कि प्रदेश सरकार की ओर से क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खरीफ फसल के खराबा वेरिफिकेशन के कार्य में निलंबित किए पटवारियों को बहाल किया जाए। दोपहर को पटवारियों को बहाल करने के बाद एसोसिएशन ने धरना समाप्त कर दिया। ऐसे में शुक्रवार से ठप कामकाज वीरवार से फिर शुरू हो जाएगा। पटवारियों के धरने के कारण काम ठप था और लोग पटवार भवनों के चक्कर काट रहे थे। एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से जिन पटवारियों को निलंबित किया गया, उन्होंने एक ही फोटो कई बार अलग-अलग खसरा नंबर पर अपलोड की थी, जिस कारण सरकार ने प्रदेश के 6 पटवारियों को निलंबित कर दिया था।। जिसमें जिले का एक पटवारी भी शामिल है। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि अब एसोसिएशन की मांग पर पटवारियो को बहाल कर दिया गया है। इसके चलते अब एसोसिएशन ने काम पर लौटने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें