शहर के बाईपास स्थित कृष्णा कॉलोनी में बीयर बार खोलने की कोशिश को लेकर कॉलोनीवासी सड़कों पर उतर आए हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रशासन से लाइसेंस जारी न करने की मांग की है। परिवारिक क्षेत्र है, बार नहीं खुलने देंगे कृष्णा कॉलोनी की निवासी पूनम सोनी ने कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक इलाका है। यहां बहुएं, बेटियां और छोटे बच्चे रहते हैं। पहले से ही रोड के नज़दीक शराब ठेका होने से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर यहां बार खुल गया तो शराब पीकर लोग आएंगे। हमारी माताओं-बहनों और बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। आजकल का माहौल ठीक नहीं है, हम अपने बच्चों को असुरक्षित नहीं छोड़ सकते। महिला सुनीता ने कहा,बेटी सबकी सांझी होती है। हम कबूतर की तरह आंख बंद नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो धरना देंगे, रोड भी जाम करेंगे, लेकिन बार नहीं खुलने देंगे।