फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में शहर में सुंदर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां भी दिखाई गईं। कार्यक्रम के दौरान जगह जगह पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद दीपक खोबड़ा ने बताया कि यह शोभा यात्रा शहर के अम्बेडकर चौक से शुरू होकर रतिया रोड, वाल्मिकी चौक, हिसार रोड, कैंची चोक से पुरानी सब्जी मंडी से रेलवे रोड से होकर अम्बेडकर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान सबसे पहले बैंड बाजा की धुन, फिर पंच प्यारे और गुरु रविदास जी का सुंदर दरबार, संविधान निर्माता बाबा साहब भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की सुंदर झांकी सहित अनेक झांकी शामिल हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें