शहर के बाबा खाटू श्याम मंदिर से लाल बत्ती चौक के नजदीक बनी पुरानी अनाज मंडी तक शोभा यात्रा निकाली गई। श्याम प्रेमियों द्वारा 2121 फीट की ध्वजा तैयार करवाई गई है, जो राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के दरबार में अर्पित की जाएगी। इससे पहले 2024 में 1551 फीट की ध्वजा चढ़ाई गई थी और इसका रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था। यह ध्वजा फतेहाबाद की संस्था शीश के दानी ट्रस्ट द्वारा तैयार करवाई गई है। ट्रस्ट के प्रधान रिंकू जुनेजा ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री कृष्ण भगवान के जन्म स्थान मथुरा से पावन ध्वजा तैयार करवाई है। 2121 फीट की यह ध्वजा 41 दिनों में तैयार हुई है। शोभा यात्रा के समापन के बाद 29 जनवरी को यह ध्वजा रिंगस से खाटू श्याम के लिए रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ध्वजा करीब एक किलोमीटर लंबी है, जिसे 400 से 500 श्याम प्रेमी एक साथ उठाएंगे और अंदाजा है कि एक लाख के करीब श्याम प्रेमी ध्वजा के साथ चलेंगे।