टोहाना के डांगरा रोड स्थित मॉडल केएम स्कूल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान रणधीर पुनिया ने की। इस दौरान सबसे पहले प्रिंसिपल की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया जिसके बाद काली पट्टी बांधकर रोष जताया गया। पुनिया ने कहा कि प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधी गई हैं और शनिवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है।