फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सीईटी 2025 परीक्षा केंद्र का थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों को किया प्रोत्साहित

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए फतेहाबाद जिले में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार सुबह थाना भट्टू कलां के प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने सरकारी महाविद्यालय, आदमपुर रोड, भट्टू कलां स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने केंद्र पर मौजूद परीक्षार्थियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें शांतिपूर्ण व एकाग्रचित होकर परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व निगरानी के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें