फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में गुरु नानकपुरा इलाके में पुलिस ने नशा तस्करी को लेकर की नाकेबंदी, आने जाने वाले लोगों की ली गई तलाशी

फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को गुरु नानकपुरा मोहल्ले में नशे को लेकर विशेष अभियान चलाया। गुरु नानकपुरा मोहल्ले की गलियों में नाकेबंदी की गई। पुलिस के द्वारा गुरु नानक पुरा मोहल्ले में 6 नाके लगाए गए। प्रत्येक नाके पर दो से तीन पुलिस कर्मचारी तैनात तिए गए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरु नानकपुरा मोहल्ले में काफी मात्रा में नशे की तस्करी हो रही है। इसके बाद फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन के द्वारा नाकाबंदी करने का निर्णय लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशे को लेकर गुरु नानकपुरा मोहल्ला शुरू से ही काफी एक्टिव रहा है। नशा तस्करी के काफी मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने गलियों में नाकेबंदी करने का निर्णय लिया है। पुलिस कर्मचारी बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेते और आईकार्ड चेक करते हुए नजर आए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि रात दिन यहां पुलिस की नाकेबंदी रहेगी और नशा तस्करी पर लगाम लगाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें