नगर परिषद द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर में व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल, सचिव मनीष, शहर थाना पुलिस से एएसआई फूल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, संरक्षक रमेश गोयल, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलदेव सैनी, पार्षद रोशनलाल, जोनी मेहता, पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटिया, अमित भाटिया सहित सभी लोगों ने इस अभियान में भाग लेकर व्यापारियों को अतिक्रमण न करने बारे जागरूक किया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान अगली बार जप्त कर लिया जाएगा।