फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में दुकान का लेंटर का टुकड़ा गिरा, बड़ा हादसा टला

देर रात्रि नया बाजार स्थित मेहता धर्मशाला की कण्डम दुकान की छत का मलबा गिरने से दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान नष्ट हुआ है। गनीमत रही कि यदि हादसा दिन के समय होता तो कोई भी जान माल का नुकसान हो सकता था।दुकानदार जॉनी मेहता ने बताया कि मेहता धर्मशाला द्वारा 17 दुकानें करीबन 50 साल पहले बनाई गई थी जिनकी देखभाल न होने के चलते कण्डम हो चुकी है। रात्रि के समय वे दुकान बंद करके रोजाना की तरह घर गए थे जब वे सुबह आए तो देखा कि करीबन 5 फिट का लेंटर का टुकड़ा नीचे गिरा हुआ था। उसने बताया कि धर्मशाला कमेटी द्वारा कोर्ट में केस किया हुआ है जिसके चलते इसका कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रशाशन और कमेटी को समन्वय बनाकर कार्य करवाना चाहिए ताकि आगे कोई हादसा न हो। मंदिर कमेटी प्रधान के अनुसार कुछ दुकानदारों द्वारा मनमानी की जा रही थी जिसके चलते उन पर केस दर्ज हुआ था जो अब कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें