फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में रुपये के लेनदेन में हुडा सेक्टर में घर में घुसकर की हवाई फायरिंग

फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में वीरवार दोपहर को घर में घुसकर दों युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हडक़ंप मच गया। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले के मुताबिक भट्टू के गांव दैय्यड़ निवासी कृष्ण पिछले कुछ माह से फतेहाबाद के हुडा सेक्टर 3 में किराये के मकान में रह रहा है। बताया जा रहा है कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से 18 से 20 लाख रुपये की उधार लेनी है। आरोप है कि जिस व्यक्ति से उसने राशि लेनी है उसके बेटा उसके घर आया और उसने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। जिसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें