प्रजापिता ब्रह्मकुमारी द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से विश्व बंधुत्व दिवस पर सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें डॉ शिव सचदेवा, नगर परिषद की उप प्रधान नीरू सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की और दादी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बहन वंदना ने बताया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। यह दान जीवन बचाता और आशा जगाता है। उन्होंने कहा कि आपकी सक्रिय भागीदारी इस मानवता की सेवा को और भी विशेष बनाएगी।