फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों की हड़ताल जारी,जनता परेशान

सुनील कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 07:35 PM IST

फतेहाबाद। इंतकाल के पोर्टल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। पटवारियों की हड़ताल के कारण तहसीलों में कामकाज ठप चल रहा है। पटवारी और कानूनगो काम छोड़कर जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर रोष जताया। धरने पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान भोला सिंह व अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर समर्थन का ऐलान किया। पटवारियों व कानूनगो ने जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार के नेतृत्व में जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निशानदेही का कार्य ऑप्रेटर के माध्यम से रोवर मशीन से करवाने की मांग की। जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि ऑनलाइन राजस्व पोर्टलों में आ रही तकनीकी खामियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने यह विरोध शुरू किया है। जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करती तब तक उनका साकेंतिक धरना जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें