फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चल रहे अलविदा तनाव कार्यक्रम के चौथे दिन प्रख्यात तनावमुक्ति विशेषज्ञ बीके पूनम ने सभी को परमपिता परमात्मा शिव का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि जैसे हम आत्मा बिंदी है वैसे ही हमारे पिता परमात्मा भी बिंदी है जिसे सभी धर्मों ने माना है। परमात्मा शिव का स्वरूप बिंदी है, इसलिए उनके लिए सत्यम शिवम सुंदरम कहा जाता है। भगवान हमारे पिता है जिन्हें प्यार से बाबा कहते हुए शिवबाबा कहते हैं। उन्होंने कहा कि हम परमपिता शिव को अपना दोस्त भी बना सकते हैं। बहन ने कहा कि परमात्मा का परिचय मिलने के बाद सभी कहेंगे आज से मै अकेला नही हु परमपिता परमात्मा मेरे साथी है। इस अवसर पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी मेहता, अधिवक्ता दीक्षा मेहता, समाजसेवी डॉ शिव सचदेवा डॉ मनदीप सिंह, बीके वंदना, कौशल्या, खुशीराम, बृजेश पाहवा, संजीव पाहवा, कुलवंत, संजीव अरोड़ा, विजय, शिवकुमार, भाटिया नगर स्थित पंजाबी पंचायती धर्मशाला से प्रधान राजू ठकराल, उप प्रधान देवेंद्र भाटिया, संरक्षक हंसराज नागपाल, सचिव राजीव खुराना, मैनेजर शंकर लाल, कैशियर मनीष सचदेवा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रेम छाबड़ा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें