फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में इमरजेंसी वार्ड में नहीं होगी अब भीड़, जनरल मेडिसिन की अलग शुरू हुई ओपीडी

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अब भीड़ नहीं होगी। वार्ड में सिर्फ आपातकालीन मरीजों का ही उपचार होगा। यहां डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी केस ही देखेंगे और इसके अलावा जनरल मेडिसिन की ओपीडी नहीं देखी जाएगी। जनरल मेडिसिन के लिए अस्पताल में नई ओपीडी शुरू की गई है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर तैनात किया गया है जो कि मरीजों को रैबीज इंजेक्शन, बुखार और लाइसेंस संबंधित मेडिकल आदि कार्य देखेंगे। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने एनक्वास के नियमों और इमरजेंसी वार्ड में होने वाली भीड़ के चलते ये फैसला लिया है। फिलहाल स्थिति ये थी कि नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सुबह की शिफ्ट में भीड़ लग रही थी। इमरजेंसी केस के अलावा जनरल मेडिसिन के केस भी वार्ड में पहुंच रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें