फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नहर में बहे बच्चे का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

टोहाना की ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले 14 वर्षीय भारत के नहर में बह जाने के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ हैं लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शहर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर निगरानी रख रही है ताकि जल्द सुराग लगाकर आगामी कार्य की जा सके। जानकारी अनुसार शहर की ईदगाह कालोनी का रहने वाला भारत बुधवार दोपहर करीबन तीन बजे घर से गया था जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना मिली कि उसे किसी ने हाथ पांव बांधकर नहर में फेंक दिया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनो के बयान पर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी थी। वही परिजनो ने प्रशाशन के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए देर रात्रि वाल्मीकि चौक पर जाम लगा दिया था। शहर थाना प्रभारी ने मौके पहुंचकर जाल लगाने व एसडीआरएफ टीम से सर्च अभियान की बात कहकर जाम खुलवा दिया था। बच्चे के परिजनों व प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 24 घंटे का समय होने वाला है लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है जिससे उसकी माता और दादी का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। प्रशाशन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है जिससे उनमें रोष बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें