फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चाचा की हत्या करने के मामले में आरोपी भतीजा गिरफ्तार, पुलिस ने एक घंटे में सुलझाई गुत्थी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 04:24 PM IST

शहर पुलिस ने चाचा की हत्या करने के मामले में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बलियाला हेड पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थाना शहर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान टोहाना राजनगर निवासी छबील दास के रूप में हुई, जो खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल भिजवाया और तत्परता से नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए महज़ एक घंटे से कम में हत्या की गुत्थी सुलझा ली। राजनगर निवासी गगन को हत्या के आरोप में काबू कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें