सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सरकारी संस्थानो के सभी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए जहां अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान कृष्ण की अध्यक्षता में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रोष जाहिर करते हुए नजर आए। इस हड़ताल का रोडवेज विभाग में मिलाजुला असर देखने को मिला। जिसके चलते रोडवेज की कुछ बसें नियमित तौर पर चलती हुई नजर आईं। इस हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ, पटवारी एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व रोडवेज विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। इस हड़ताल के चलते निजी बसें चलती रहीं जबकि रोडवेज बसों को बाड़े में रखा गया।