फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बेसहारा पशु मुक्त करने के नगर परिषद के दावे ने तोड़ा दम, मुख्य सड़कों पर लड़ रहे पशु

नगर परिषद द्वारा शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने का दावा लगातार दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि शहर की सड़कों पर बेसहारा पशु लड़ते हुए हर दिन देखे जा सकते हैं। बुधवार सुबह नेशनल हाईवे 148 बी पर संगम रोड के सामने दो बेसहारा पशु आपस में लड़ते हुए देखे गए जिसका चलते वाहन चालकों में भय का का माहौल बना रहा। वाहन चालक रमेश, सत्येंद्र, मनोज व जयवीर ने कहा कि टोहाना में नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर से इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर देने की बात कही गई थी लेकिन उसके बावजूद सड़कों पर बेसहारा पशु घूमते हुए देखे जा सकते हैं, जो परिषद के दावे की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इन बेसहारा पशुओं के चलते हादसे भी हो चुके हैं लेकिन नगर परिषद कुंभकरनी नींद सोया हुआ है, वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी 31 अक्टूबर को जिले में आ रहे है तो सीएम, जिला प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि नगर परिषद के लापरवाह अधिकारी शहर को बेसहारा मुक्त करने का काम करें। आपको बता दें कि शहर में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं जिसमें कई बार बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी घायल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा हर बार इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने की बात कही जाती है जो कुछ दिन तक मीडिया की सुर्खियों में भी रहती है और बड़े बड़े बिल बन जाते हैं। उसके बावजूद धरातल पर इन पशुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है, जो प्रशासन के दावो की पोल खोलने के लिए काफी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें