फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मोबाइल मार्किट फतेहाबाद ने लगाया दूसरा वार्षिक रक्तदान शिविर, 50 युवाओं ने किया रक्तदान

मोबाइल मार्किट फतेहाबाद की ओर से दिवंगत युवा अल्फर्ड सरबटा एवं पवन कुमार की स्मृति में दूसरा वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं प्रदान की। इस दौरान कुल 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। शिविर में मोबाइल मार्किट प्रधान विकास बत्तरा, रेडक्रॉस सोसायटी से सुनील भाटिया, सुरेन्द्र चुघ, जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह, समाजसेवी मुकेश नारंग एमके एवं श्री श्याम गौ सेवा समिति प्रधान गौरव बंसल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मोबाइल मार्किट प्रधान विकास बत्तरा ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। युवाओं का आगे आना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह ने कहा कि आज के युवा अगर सेवा कार्यों से जुड़ें तो समाज स्वतः मजबूत बनेगा। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। रेडक्रॉस सोसायटी के सुनील भाटिया ने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरेखा साबित होते हैं। मोबाइल मार्किट का यह प्रयास सराहनीय है। बता दें कि अल्फर्ड सरबटा और पवन कुमार मोबाइल मार्केट में काम करते थे, जिनकी मौत के बाद उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान दुकानदारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें