फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मिशन बुनियाद जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे 61 में से 48 स्कूलों के छात्र

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 04:46 PM IST

मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने को लेकर शुरू की गई मिशन बुनियाद योजना को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 61 में से 48 स्कूलों के ही विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में विभाग की तरफ से कक्षा सातवीं में 60 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, मिशन बुनियाद कम्युनिटी इंचार्ज संजीव, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, समाजसेवी अमर लाल मोंगा, शिक्षक धर्मपाल गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीईओ संगीता बिश्नोई ने कहा कि सरकार की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना शुरू की गई है। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच सेंटर बनाए गए है। यहां पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट की कोचिंग दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें