तेज पड़ती धूप में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है, इसी धारणा के साथ दैनिक रेलयात्री एसोसिएशन के पदाधिकारी पिछले 11 साल से जलसेवा में लगे हुए है। संस्था के प्रधान राजेश नागपाल के नेतृत्व में टीम द्वारा रोजाना हजारों लोगों को जल सेवा की जाती है ताकि कोई प्यासा न रहे। प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन द्वारा पिछले 11 साल पहले लोगों के वेलफेयर के लिए दैनिक रेल यात्री वेल्फेयर एसोशिएशन बनाई गई थीं तहत जलसेवा की जारी है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया व्हाट्स एप दैनिक रेल जल से वाग्रुप के माध्यम से सदस्यों को मेसेज किया जाता है। जिसमें 145 सदस्य जुड़े हुए है। नागपाल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कुछ समय से गाड़िया लेट आ रही है।जिसके चलते आज इंटरसिटी गाड़ी दो घंटे देरी से आई लेकिन उनकी टीम ने पहुंचकर सेवा की है।