फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर व रैपर बादशाह के गाने पर भड़के महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य, पुतला फूंक कर फतेहाबाद के रतिया थाना में दी शिकायत

महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बस स्टैंड के पीछे एक रेस्टोरेंट के पास सिंगर व रैपर बादशाह के एक गाने के विवाद पर उसका पुतला फूंका गया और उसके बाद बादशाह के खिलाफ शहर थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की गई। भवानी सिंह ने बताया कि टटीरी नामक गाने में सिंगर व रैपर बादशाह द्वारा स्कूली छात्राओं को दर्शाते हुए उनके संबंध में नगनता व अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे हमारी भावनाओं अत्यंत ठेस पहुँची है, क्योंकि इस प्रकार के गाने समाज में अश्लीलता फैलाने का कार्य करते हैं। यह हरियाणा की संस्कृति, मान-मर्यादा और सामाजिक मूल्यों के विपरीत है। इस प्रकार की सामग्री से समाज में गलत संदेश जाता है तथा युवाओं व विद्यार्थियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिये सिंगर बादशाह के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अशोभनीय हरकत करने का साहस न करे। इस अवसर पर शर्मा चंद लाली, सतपाल जिन्दल, पारस सिंगला, नैब सिंह मंडेर, कामरेड अजमेर सिंह, गुरप्रीप सिंह तूर ,अभी नेहरा, पवन सिंगला,बलदेव कुमार, शिव वधवा, अजय कुमार, अमन वर्मा, गुरदीप अयालकी, अमृत सिंह बल सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें