फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में भट्टू रोड पर नकाबपोश युवकों ने युवती का छीना बैग

शहर के भट्टू रोड पर शुक्रवार रात को कोचिंग सेंटर संचालिका युवती से नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार दो युवक बैग छीनकर ले गए। घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। युवती के अनुसार बैग में करीब 25 हजार रुपए व जरूरी कागजात थे। कोचिंग सेंटर संचालिका ब्यूटी रानी ने बताया कि वह अपने ठाकर बस्ती स्थित कोचिंग सेंटर पर कामकाज निपटा कर पैदल ही भट्टू रोड होते हुए घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने आते ही उसका बैग छीन लिया। बैग इतनी जोर से खींचा कि वह गिरते-गिरते बची। बैग में 25 हजार रुपए कैश, चांदी की रिंग, मोबाइल व दस्तावेज थे। युवती ने बताया कि इन युवकों ने मुंहा ढका हुआ था। इनके बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। इसके बाद उसने अपने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। आरोपियों की जल्द पहचान करके काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें