प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावों में अपने वचन पत्र में प्रदेश की महिलाओं के किए गए वायदे को पूरा करते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को जल्द शुरू करने की घोषणा करके लाखों महिलाओं को अनोखी सौगात दी है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सिरसा भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने आज बीजेपी जिला कार्यालय उदय कमल में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद की वाईच चेयरपर्सन सविता टूटेजा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. सुमन बजाज, जिला सचिव पूनम सिंगला, रूप मालती शर्मा, नीलम मैहता, अंजू दानी व किरण नारंग भी साथ मौजूद रही। निताशा सिहाग ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य रखते हुए बताया कि आगामी 25 सितम्बर को इस योजना को लॉन्च किया जाएगा। सरकार की एक स्पैशल एप के माध्यम से 18 से 60 वर्ष की महिलाएं इस एप के माध्यम से अपना रजिस्टे्रशन करके इस योजना का लाभ पा सकेंगी। उन्होंने बताया कि एक मोबाईल में एक एप पर एक से अधिक रजिस्टे्रशन किए जा सकेंगे। यानि यदि कोई एक परिवार में 3-4 पात्र महिलाएं हैं, तो वह एक ही मोबाईल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी।