फतेहाबाद के टोहाना में शहर के मॉडल टाऊन से फ्रेंड्स कालोनी स्थित जैन स्थानक तक महा साध्वी लीलावती महाराज के चातुर्मास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इस शोभा यात्रा में टोहाना, जाखल, उकलाना, जींद, दिल्ली, मूनक, संगरूर, मनसा से जैन श्रावक पहुंचे। इस दौरान श्रावक सुरेश जैन ने बताया कि यह दस जुलाई से साध्वी श्री का चतुर्मास कार्यक्रम रहेगा जिसके तहत रोजाना सुबह 8 बजे से दस बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होगा।