भोडिया खेड़ा रोड पर स्थित बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बिजली लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में कुल 28 शिकायते आई। जिसमें से 22 फतेहाबाद डिवीजन से और 6 टोहाना डिवीजन से रही। इनमें से कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है बाकी शिकायतों के लिए संबंधित कर्मचारियों को जल्द हल करने के लिए बोला गया। इस दौरान गांव गोरखपुर से पहुंचे संदीप नैन ने बताया कि गांव गोरखपुर में 16 घंटे बिजली आपूर्ति का देने का वादा किया गया है लेकिन बिजली आपूर्ति के दौरान बार बार कट लगने से घंटों भर बिजली ठप रहती हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वही गांव ठरवी के ढाणी निवासी ने बताया कि उनकी ढाणी में पिछले 1 साल से बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा है इसके लिए वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने सिक्योरिटी राशि भी जमा करवा दी है लेकिन फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोक अदालत में पहुंचे शहरी एसडीओ रविंद्र, अर्द्ध शहरी एसडीओ रिपनदीप कार्यकारी अभियंता संदीप मेहता आदि ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की दौरान किसी भी प्रकार की प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वह स्वयं बनाए रखें और बिजली निगम का सहयोग करें।