प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से गांव खजूरी जाटी में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में जिले के आलाअधिकारियों ने आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। डीसी डॉ विवेक भारती ने सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को आई हुई इन शिकायतों पर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान, प्रशासन के पास विभिन्न मुद्दों से संबंधित करीब 50 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में मुख्य रूप से राशन कार्ड कटने, गांव की कुछ गलियों में पीने के पानी की समस्या, गांव से फतेहाबाद व गोरखपुर जाने के लिए बस की समस्या, गांव की पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाने, गांव में बने कच्चे खाल को पक्का करने संबंधित कई मुद्दे शामिल थे।