हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत फतेहाबाद में लेवल-2 की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। लेवल-1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा देने पहुंचे। इस परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। पीएम श्री राजकीय व.मा. विद्यालय फतेहाबाद, राजकीय मॉडल संस्कृति व.मा. विद्यालय भूना व राजकीय व.मा. विद्यालय टोहाना में लेवल 2 की परीक्षा हुई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1097 विद्यार्थियों ने लेवल 1 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें भट्टूकलां ब्लाक से 134, भूना से 231, फतेहाबाद से 246, जाखल से 71, रतिया से 204 व टोहाना के 211 विद्यार्थी शामिल है।