फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: किसान मोर्चा ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मनाया संविधान बचाओ दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में किसानों द्वारा संविधान बचाओ दिवस के तहत बाइक मार्च निकाला गया। यह मार्च भाकियू के जिलाध्यक्ष लाभ सिंह की अध्यक्षता में निकाला गया जिसमें अलग-अलग गांवों से किसान शामिल हुए। यह मोटरसाइकिल मार्च हिसार रोड स्थित टोहाना पक्का मोर्चा से शुरू होकर शहर के चंडीगढ़ रोड, अनाज मंडी, रेल्वे रोड, घंटा घर चौंक, पुराना एसडीएम कोर्ट व बराड चौक के रास्ते वापस कैंची चौक से होते हुए पक्का मोर्चे पर आकर समाप्त हुआ। लाभ सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाते है जिसके तहत कुछ पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला और नई बीज नीतियों की प्रतियां दहन की गई थी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नई बीज नीति लाकर किसानों को बर्बाद करने की योजना है, इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी पक्का मोर्चा विरोध करता है। इस अवसर पर प्रधान बलवंत समैन, रमेश डांगरा, मच्छेंद्र कन्हड़ी, जगदीश सैनी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें