फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में ज्योति लूना ही बनी रहेगी भट्टू ब्लॉक समिति चेयरपर्सन

फतेहाबाद के भट्टू कलां ब्लॉक समिति चेयरपर्सन ज्योति लूना के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार गिर गया और उनकी कुर्सी बच गई। दो बार मीटिंग रद्द होने के बाद मंगलवार को आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लघु सचिवालय फतेहाबाद में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया, लेकिन मीटिंग में खुद चेयरपर्सन ज्योति लूना के अलावा कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। करीब तीन बार अनाउंसमेंट के बाद भी कोई सदस्य जब मीटिंग में नहीं आया तो अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। मीटिंग के बाद ज्योति लूणा ने भावुक होते हुए कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाइस चेयरमैन उन्हें दबाकर काम करना चाहते थे, लेकिन अब वे दबकर काम नहीं करेंगी, अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले किसी भी सदस्य से विरोध स्वरूप बर्ताव नहीं होगा, सबके काम होंगे, वाइस चेयरमैन उनसे पावर लेकर अपने पास रखना चाहता था, लेकिन आज हमारे संघर्ष की जीत हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें