टोहाना शहर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिसके चलते लोगों द्वारा जगह जगह पर छबील लगाई जा रही है। इसी के तहत जमालपुर रोड के दुकानदारों ने ठंडी मीठी लस्सी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने का काम किया है। दुकानदार मंगत गोयल, राजेंद्र बलि और रामबिलास ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते दुकानदारों ने यह समाज हित कार्य करने का निर्णय लिया है जिसके तहत राहगीरों को ठंडी लस्सी पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे की प्यास को शांत करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर जगदीश गोयल, मोहित जिंदल, दीपक आगरा, कर्ण गोयल, डॉ रिंकू, इजहार आलम, पाल हलवाई और बजरंगी उपस्थित रहे।