फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: कल्पना चावला पार्क में मिली लाश के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, झील की सफाई शुरू, सुरक्षा के लिए 6 चौकीदार तैनात

टोहाना। रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में कुछ दिन पहले अज्ञात धड़ मिलने की घटना के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। घटना के बाद पार्क की अव्यवस्था और गंदगी को लेकर लोगों में रोष था। लगातार हो रही शिकायतों के बाद अब एसडीओ महेंद्र सिंह के निर्देश पर पार्क में बनी झील की सफाई का काम शुरू करवा दिया गया है। विभाग के कर्मचारी पिछले कई दिनों से पार्क में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। झील में जमा कचरा निकाला जा रहा है और आसपास के क्षेत्र को साफ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से पार्क में न तो सफाई होती थी और न ही कोई देखरेख, जिसके कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। पार्क में लगी कल्पना चावला की मूर्ति को भी कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद लोगों ने पार्क में चौकीदार तैनात करने की मांग की थी। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पार्क की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब 6 चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है। वे दिन-रात गश्त करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के बाद पार्क एक बार फिर लोगों के लिए सुरक्षित और साफ-सुथरा स्थान बन सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें