करोड़ों रुपए के चिटफंड मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन के बाद बार एसोसिएशन प्रधान सुरेश गिल के नाम ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में साहिल, संजय बजाज, जतिन, रोहित, मन्नू व अनिल ने कहा कि हम सभी पुनिया चीटफड मामले के पीड़ित आपसे निवेदन करते हैं कि कुछ समय पहले पुनिया परिवार ने शहर के लोगों का करोड़ों रूपया मंथली लाटरी स्कीमों के द्वारा धोखाधड़ी से हड़पने का असामाजिक कार्य किया गया है। पुनिया चिटफंड मामले में कर्मवीर, नीटू उर्फ जयदीप पुनिया व परिवार के बाकि सदस्यों के खिलाफ शहर थाना में दर्ज हुआ था।जिसमें अब कृष्ण, सुरेंद्र, कर्मबीर व नीटू उर्फ जयदीप पुनिया की गिरफतारी हो चुकी है। बार एसोसिएशन के सभी वकीलों से निवेदन है कि ऐसे असमाजिक कार्य को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को बार टोहाना के वकील अपनी सेवाएं प्रदान ना करें ताकि ऐसा करके समाज को एक अच्छा संदेश दिया जा सकें।