भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित "गांव चलो, बस्ती चलो" कार्यक्रम की शुरुआत आज पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली द्वारा शक्ति केंद्र गांव समैन से की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कार्यक्रम के दौरान गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने गांवों और बस्तियों को साफ-सुथरा रखें, जल की बर्बादी रोकें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने इस मुहिम में सभी को सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।