फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नर्सरी की दीवार गिरी और सिवरेज पानी से लाखों के पौधे खराब

शहर के रतिया रोड स्थिति गोल्डन नर्सरी में जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से करीबन तीन लाख रुपए के पौधे नष्ट हो गए। जिसके चलते नर्सरी चालक ने लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है। नर्सरी चालक ने डिंपल बताया करीबन 14 साल से वह यह नर्सरी चला रहा है लेकिन अबकी बार जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है जिससे सिवरेज का गन्दा पानी उसकी नर्सरी में घुस गया और उसका करीबन तीन लाख का नुकसान हुआ है। इसके कारण उसकी नर्सरी की तीन तरफ की दीवारें गिर गई है, कमरे में दरार आ चुकी है। उसने बताया कि विभाग के कार्यालय में कई बार गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने बताया कि विभाग का कार्य करने वाले ठेकेदार की लापरवाही से यह सिवरेज का गन्दा पानी उसकी नर्सरी में गया जिससे उसको लाखों रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई ठेकेदार से करवाई जाए और लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक ने बताया कि किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बर्मा लगाकर अन्य जगह का पानी सिवरेज में डाल दिया जिससे यह नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई उनका विभाग तो नहीं कर सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें