फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद के अधिकारियों पर आरोप लगाकर चेयरमैन के नेतृत्व में पार्षदों ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला

नगर परिषद के अधिकारियों पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकने व अध्यक्ष की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल के नेतृत्व में शहर के पार्षदों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया है और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद में अवसर शाही हावी हो चुकी है जिसके चलते अधिकारी दफ्तर में मनमर्जी से आते हैं, जो अधिकारी कार्यालय में आते हैं वह शराब के नशे में आते हैं। अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगाए जाते, जिन टेंडर ने कमीशन अधिकारियों को मिलता है उसके टेंडर लगाए जाते है। विकास कार्य न होने से शहर की जनता परेशान होकर उनके पास आती है लेकिन वह परेशान हो चुके हैं। अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद में अधिकारी शराब के नशे में चूर होकर आते हैं, जो अपने मनमर्जी से ड्यूटी पर लेट आते हैं। ये अधिकारी मनमर्जी से ड्यूटी पर आते है समय से पहले घर चले जाते हैं इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी न करके अधिकारियों के कार्यालय में गैर कानूनी तरीके से बैठे रहते है। नगर परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करेंगे और इन अधिकारियों की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें