शहर की शक्ति नगर निवासी 16 वर्षीय पीयूष की गला घोंट कर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डालने के मामले में शहर पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सुरेंद्र और 21 वर्षीय अमन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया कपड़ा बरामद किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र एक लड़की से सोशल मीडिया पर बातचीत करता था उसी लड़की से पीयूष ने भी इंस्टाग्राम पर लड़की बातचीत शुरू कर दी। पीयूष को कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माना दोनों ये पीयूष को मारने के लिए योजना बनाई जिसके तहत सुरेंद्र और अमन पीयूष को दुकान से बुलाकर ले गए थे। प्रह्लाद सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता दीपक के बयान पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे मंगलवार को घर से के गए थे जिसके बाद पीयूष को शराब पिलाई और फिर नशे में आरोपियों ने पीयूष का कपड़े से गला दबा कर हत्या कर दी थी, आरोपी पीयूष के शव नहर में फेंक कर नष्ट करना चाहते थे लेकिन वहां से रेलगाड़ी के आने के कारण पीयूष को ट्रैक पर छोड़ दिया जिसके बाद रेलगाड़ी पियूष के शव के उपर से चली गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।