फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मनरेगा मजदूरों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, बहाली और 700 रुपये मजदूरी की मांग

गांव कन्हड़ी, समैन और कुला की ग्राम पंचायत के माध्यम से मनरेगा मजदूरों ने देशव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन गांवों के सरपंचों के माध्यम से भेजा गया, जिसमें मनरेगा को मजबूत कर बहाल करने और वीबी ग्राम योजना को रद्द करने की मांग की गई। यह प्रदर्शन प्रधान सुनील की अध्यक्षता में किया गया। नरेगा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मजदूरों ने ज्ञापन में कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वे प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों ने मांग करते हुए कहा कि मनरेगा में कम से कम 200 दिन का काम दिया जाए और न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये प्रतिदिन की जाए। मजदूरी में हर साल महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी हो। ज्ञापन में भुगतान और हाजिरी के लिए फेशियल रिकग्निशन जैसी तकनीकों को वापस लेने की मांग की गई, क्योंकि इससे मजदूरों को दिक्कत हो रही है। साथ ही ग्राम सभा को मनरेगा के काम और लागू करने में मजबूत भूमिका देने की बात कही। मजदूरों ने वीबी ग्राम (जी) योजना को वापस लेने और मनरेगा मेटों व मजदूरों की बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान करवाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन देने के लिए जोगिंदर सिंह, पाल, नीता, रानी सहित कई मजदूर उपस्थित रहे। मजदूरों ने जनभावनाओं को ध्यान में रखकर मांगें मानने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें