टोहाना। गौ रक्षा दल की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गौ तस्करी के लिए मेवात जा रही पिकअप गाड़ी को काबू किया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के सुरसपुर निवासी सुमित को काबू कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने उक्त पिक अप गाड़ी से एक गाय और दो बैल बरामद किए है। गौ रक्षा दल प्रधान साहिल गिल ने बताया कि उसके पास सूचना आई थी पंजाब से मेवात के लिए गौकशी के लिए लेकर जा रहे है जिसके बाद आरोपी को वहां से काबू कर लिया ओर पिकअप से एक गाय और दो बैल बरामद किए है। उसने बताया कि आरोपी पंजाब के लहरा से भरकर लाया था जिन्हें मेवात लेकर जा रहा था। पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि गौ रक्षा दल की टीम ने पिकअप से गाय और बैल बरामद किए थे जिसके चालक आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने बताया कि उसे 12 हजार रुपए किराया देने की बात कही थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, न्यायलय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।