गांव रताखेड़ा स्थित राजकीय स्कूल में शुक्रवार को संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल की कक्षाओं, बरामदों, परिसर व स्कूल के आसपास के पूरे क्षेत्रों की सफाई कर विद्यालय को सुंदर बनाया गया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में सेवादार मौके पर पहुंचे और अनुशासन व सेवाभाव के साथ कार्य पूर्ण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा जी व एसएमसी के प्रधान चरण सिंह तथा विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम पंचायत रताखेड़ा की ओर से 21 जनवरी को सतलोक आश्रम धनाना धाम में जाकर संत रामपाल जी महाराज के चरणों में प्रार्थना की गई थी। संत रामपाल महाराज के आदेशानुसार विद्यालय की सफाई सेवा हेतु सेवादारों को दिशा निर्देश प्राप्त हुए, जिसके बाद आज यह सेवा अभियान आयोजित किया गया। सेवा कार्य में ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी, झाडू, कस्सी व फावड़े सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का प्रयोग किया गया। इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान डॉ चरण सिंह, प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा, डीपी मास्टर रविकांत, सरपंच ज्योति देवी, पूर्व सरपंच गुरचरण, समाजसेवी रमेश मंत्री तथा महावीर सिंह लीला आदि उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सेवादारों के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायक पहल बताया गया। सेवादारों ने बताया कि संत रामपाल महाराज के मार्गदर्शन में अनुयायी सदैव समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना उनका उद्देश्य है। चाहे बाढ़ के समय पाइप व मोटर उपलब्ध कराना हो, गरीब परिवारों को राशन देना हो, बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना, बीमारों को दवा दिलाना हो या आवास व घर बनवाने में मदद करना जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। अंत में आयोजकों ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज एक सच्चे संत हैं, जो समाज सुधार और मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किए हुए हैं, और उनके अनुयायी उन्हीं की प्रेरणा से निरंतर जनसेवा में योगदान दे रहे हैं।