फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कानाखेड़ा में प्रशासन ने दिलाया पंचायत की जमीन पर कब्जा, सीएम विंडो शिकायत पर हुई कार्रवाई

ग्राम पंचायत कानाखेड़ा की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत संख्या के आधार पर उपमंडल अधिकारी टोहाना के आदेश पर यह कदम उठाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कृषि विभाग के एडीओ विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में एएसआई-एसएचओ हरपाल सिंह, रमेश कुमार समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी उमेद सिंह हलका पटवारी, सुखबीर सिंह ग्राम सचिव, राजस्व पटवारी आत्मा राम और कानूनगो जसबीर सिंह शामिल रहे। प्रशासन ने पैमाइश के अनुसार पंचायत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान किसी भी पक्ष की ओर से कोई विरोध दर्ज नहीं किया गया और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कब्जा हटाने के बाद रास्ते और आम रास्ते को पंचायत के सरपंच सुखो देवी व ग्राम सचिव को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत का बोर्ड भी मौके पर लगा दिया गया। प्रशासन ने बताया कि संबंधित रकबा को तुरंत प्रभाव से कब्जा मुक्त करवाकर पंचायत को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पंचायत की संपत्ति सुरक्षित हुई है और अवैध कब्जाधारियों को कड़ा संदेश गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें