फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पूर्व विधायक की कोठी के बाहर मोटरसाइकिल सवार युवकों का हंगामा, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर वीरवार देर रात को मोटरसाइकिल सवार युवकों के द्वारा तेजधार हथियार लेकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। घटना फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम की कोठी के बाहर की बताई गई है। जहां पर बाइक सवार युवक हाथ में तेजधार हथियार लिए लोगों को धमकाते नजर आए। आरोप है कि लूटपाट करने की कोशिश भी की गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश के द्वारा मौके पर मौजूद दुकानदारों से जानकारी ली गई। लेकिन दुकानदार हंगामा करने वाले मोटरसाइकिल सवार युवकों की जानकारी देने से बचते नजर आए। जिसके बाद थाना प्रभारी ने दुकानदार को शहर का नागरिक होने की जिम्मेदारी का अहसास दिलवाया। फिलहाल पुलिस के द्वारा इलाके की सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं। ताकि हंगामा करने वाले मोटरसाइकिल सवार युवकों को काबू किया जा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें