नशे के गढ़ माने जाने वाले गुरूनानकपुरा मोहल्ले में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं भाजपा नेता भवानी सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को जागरूकता रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मना किया था और नेाटिस भी जारी किया था। लेकिन बावजूद इसके यात्रा निकाली गई और शांतिपूर्वक रही। इस दौरान गुरूनानकपुरा मोहल्ले की महिलाएं छतों से यात्रा को देखती रही। गुरूनानकपुरा मोहल्ले को नशा तस्करों का गढ़ माना जाता है और यहां नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाओं द्वारा ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह व उनके परिवार को धमकियां भी दी जा चुकी हैं। हालांकि इस मामले में आरोपी 6 महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी है।