सीईटी परीक्षा को लेकर दूर से आने वाले अभ्यर्थियों की मदद को लेकर अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा हेल्प डेस्क लगाए गए हैं तो किसी ने ठहरने की व्यवस्था की है। वही गांव एमपी रोही के ग्रामीण भी अभ्यर्थियों की मदद के लिए आगे आए हैं। ग्रामीणों ने अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के बाहर खाने की व्यवस्था की है। यहां पर करीब 500 अभ्यर्थियों के लिए खाना तैयार किया गया है। खाने में मटर पनीर की सब्जी और देसी घी के साथ रोटियां दे जा रही है।