फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में अस्पताल में स्टाफ नर्स की कार हुई अनियंत्रित, दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से टला हादसा

नागरिक अस्पताल की पार्किंग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्टाफ नर्स की कार अनियंत्रित होकर तार को तोड़ते हुए नशा मुक्ति केंद्र की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टाफ नर्स सुबह अस्पताल पहुंचीं और कार पार्क कर रही थीं, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार में कार तार को तोड़ते हुए दीवार से जा टकराई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, एयरबैग खुलने के कारण कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल, कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें