नागरिक अस्पताल में मंगलवार को कई विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। लेकिन यहां पर भी महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण जांच के लिए आई गर्भवती को परेशानी उठानी पड़ी। प्रसुता वार्ड में तैनात महिला मेडिकल ऑफिसर की डयूटी शिविर में लगाई गई। एलएमओ ने गर्भवती की जांच की और हाई रिस्क प्रेगेंसी चिह्नित की गई। अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ है लेकिन दोनों ही मंगलवार को अवकाश पर रहे।